25 Apr 2024, 18:14:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

स्पेन हमले के दौरान कैफे के फ्रीजर में छिप गई थी भारतीय मूल की TV एक्ट्रेस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 18 2017 11:25PM | Updated Date: Aug 19 2017 2:33AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। स्पेन के बार्सिलोना में गुरुवार को हुए आतंकवादी हमले के दौरान लंदन की भारतीय मूल की एक टीवी एक्ट्रेस ने एक रेस्तरां के फ्रीजर में छिपकर अपनी जान बचाई। बता दें कि, स्पेन में पैदल यात्रियों को वाहन से कुचल डाला गया जिसमें 14 लोगों की मौत हो गई और करीब 100 जख्मी हो गए।

           
लैला राउसे (46) अपनी 10 वर्षीय बेटी इनेज खान के साथ शहर में छुट्टी मना रही थीं जिन्होंने राल रामब्लास इलाके में हमले के दौरान अपने छिपने के स्थान से ट्वीट किया।
           
उन्होंने ट्वीट किया,  'हमले के बीच... एक रेस्तरां के फ्रीजर में छिपी हुई हूं। इतनी तेजी से चीजें हुर्इं। यहां हर किसी के सुरक्षित होने की दुआ करती हूं। 
 
उन्होंने कहा,  अभी-अभी गोलियों की आवाज सुनी। पुलिस किसी की तलाश में सड़कों पर दौड़ रही है। रेस्टोरेंट के स्टाफ को मुझे सुरक्षित रखने के लिए शुक्रिया।
 
राउसे के पिता मोरक्को के और मां भारत की हैं। 1990 में उन्होंने इंडिया में चैनल V में वीजे के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की। वह ब्रिटेन के टेलीविजन पर एक लोकप्रिय स्टार हैं जो  'फुटबॉलर्स',  'वाईव्स' और  'होल्बी सिटी' जैसे शो कर चुकी हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »