25 Apr 2024, 14:02:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

OXFORD में पढ़ने जा रही हैं मलाला यूसुफजई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 18 2017 12:41PM | Updated Date: Aug 18 2017 12:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। पाकिस्तान में शिक्षा को लेकर काम करने वाली नोबेल पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई को ऑक्सफर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करने का मौका मिला है। नोबेल पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई अब OXFORD यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करेंगी। 20 वर्षीय मलाला ने ट्विटर पर खुद ये जानकारी दी है। आपको बता दें कि मलाला ने इसी साल जुलाई में अपनी स्कूली पढ़ाई खत्म की थी और अब वो ऑक्सफोर्ड जाकर हाईयर स्टडीज करना चाहती हैं।सूत्रों की मानें तो मलाला OXFORD में पीपीई कोर्स करेंगी। ये ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी का बेहद सम्मानित कोर्स माना जाता है। इस कोर्स को ब्रिटेन के कई राजनेताओं ने किया है। मलाला PPE pathway में फिलोसॉफी, पॉलिटिक्‍स और इकोनॉमिक्‍स पढ़ेंगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »