24 Apr 2024, 03:05:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

हांगकांग के लोकतंत्र समर्थन में तीन नेताओं को जेल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 17 2017 4:58PM | Updated Date: Aug 17 2017 4:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हांगकांग। हांगकांग की एक अदालत ने 2014 में लोकतंत्र के समर्थन में एक माह लंबे चले प्रदर्शन के संबंध में विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी के तीन युवा नेताओं को गैरकानूनी गतिविधियों के लिए कारावास की सजा सुनाई गई। सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार किए गए नेताओं में जोशुआ वांग(20),एलेक्स चौ(26),नाथन लॉ(24) शामिल है। 
 
तीनों हांगकांग के सबसे कम उम्र के सांसद है और उन्हें क्रमश: छह,सात और आठ महीने के जेल की सजा सुनाई गई है।  वर्ष 2014 में 'अंब्रेला मूवमेंट' के अंतर्गत हांगकांग में लोकतंत्र समर्थक नेताओं और कार्यकर्ताओं ने यहां लोकतंत्र बहाल करने की कोशिश की थी लेकिन तीन माह लंबा चला प्रदर्शन असफल रहा था। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »