19 Apr 2024, 14:40:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ब्रिटेन में पहली बार हिन्दू, यहूदी महिला ने की समलैंगिक शादी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 17 2017 4:49PM | Updated Date: Aug 17 2017 4:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। ब्रिटेन में पहली बार एक हिन्दू महिला और उसकी यहूदी हमसफर ने समलैंगिक शादी की है और माना जा रहा है कि देश में यह अपने तरह का पहला समलैंगिक अंतर धार्मिक विवाह है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कलावती मिस्त्री (48) और टेक्सास की रहने वाली मिरियम जेफरसन की मुलाकात करीब 20 साल पहले अमेरिका में एक पाठ्यक्रम के प्रशिक्षण के दौरान हुई थी। दोनों पिछले सप्ताह शादी के बंधन में बंध गर्इ। शादी समारोह के दौरान दुल्ह ने पारंपरिक लाल और उजले रंग के लिबास में नजर आ रही थी। इन दोनों ने फूलों की माला और एक 'मंगलसूत्र' पहन रखा था जो किसी महिला के शादीशुदा होने का प्रतीक है।  
 
उन्होंने कहा कि एक एशियाई समलैंगिक महिला के रूप में मेरे लिए यह बहुत मुश्किल था। युवावस्था से ही मिस्त्री जान गई थी कि वह समलैंगिक है लेकिन वह अपनी सांस्कृतिक परंपरा और धर्म के सम्मान के कारण अपने दोस्तों और परिवार को इसके बारे में बताने से डरती थी। उन्होंने स्वीकार किया कि उनके साथी के प्रति उनके परिजनों की प्रतिक्रिया बहुत अच्छी रही है। स्थानीय महिला पुजारी चंदा व्यास ने इन लोगों का विवाह संपन्न करवाया और कहा कि वह इस समारोह का हिस्सा बन कर खुश है। दोनों एक अंतर धार्मिक संगठन में काम करती है और दोनों ने इंग्लैड के लिसेस्टर के श्यूटनी आईवी रेस्त्रां में शादी की। जैफरसन ने बताया कि दोनों यहूदी रीति रिवाज से पहले ही उसके गृहनगर टेक्सास के सेन एंतोनियो में शादी कर चुके है। शादी के बाद दंपत्ति अमेरिका लौट जाएंगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »