25 Apr 2024, 14:51:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

बाज नहीं आ रहा चीन, भारत को कहा छोटी मानसिकता वाला देश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 17 2017 12:59PM | Updated Date: Aug 17 2017 12:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। डोकलाम को लेकर जारी विवाद के बीच चीनी मीडिया भारत पर निशाना साधने का एक भी मौका नहीं गंवा रहा है। अब चीनी मीडिया ने भारत को छोटी सोच वाला बताया है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने अपने संपादकीय में लिखा है, 'भारत बहुत छोटी सोच वाला देश है। इसका अंदाजा इस बात से लगता है कि बॉर्डर पर एक सड़क के निर्माण से दो देशों के रणनीतिक हालात बदलाव आ जाएगा। यह सोच भारत की मानसिकता को दर्शाता है।' साथ चीनी अखबार ने ये भी कहा है कि भारत दादागिरी करने की मानसिकता से फैसले ले रहा है।

अखबार ने लिखा है, 'भारत कोल्ड वार को बढ़ावा दे रहा है। वह इलाके का दादा बनने की मानसिकता से काम कर रहा है। भारत को इस मानसिकता से बाहर आने की जरूरत है, तभी वह उभरते चीन को दुश्मन के रूप में देखने के बजाय विकास के अवसर के रूप में समझ पाएगा।' 
 
ग्लोबल टाइम्स ने सफाई देने के लहजे में लिखा है कि भारत को खुली सोच अपनानी चाहिए और दुनिया को खतरों के तौर पर देखने, चुनौती के तौर पर लेना छोड़ देना चाहिए। भारत को छोटे दक्षिणी एशियाई देशों सहित दुनिया को लेकर अपनी सोच पर विचार करना चाहिए।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »