24 Apr 2024, 18:00:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

चीनी मीडिया ने उडाया भारत का मजाक, वीडियो में गिनाए पाप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 17 2017 12:35PM | Updated Date: Aug 17 2017 12:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पिछले दो महीने से डोकलाम सीमा पर चीन और भारत के बीच तनाव चल रहा है। डोकलाम गतिरोध को लेकर चीनी मीडिया में युद्ध की धमकी लगातार दी जा रही है। वहां की सरकारी मीडिया का कहना है कि भारत ने डोकलाम सीमा पर दुःसाहस किया है। चीन भी कह चुका है कि भारत अपने सैनिकों को वापस बुला ले। दूसरी तरफ भारत का कहना है कि चीन वहां सड़क निर्माण का काम बंद करे। इसी बीच डोकलाम विवाद को लेकर चीनी मीडिया ने बुधवार को भारत के खिलाफ नस्लभेदी वीडियो जारी किया है, जिसमें भारतीय नागरिक के रूप में पगड़ी पहने हुए एक शख्स को दिखाया गया है। इस वीडियो को 'सेवेन सिन्स ऑफ इंडिया' यानी 'भारत के सात पाप' नाम दिया गया है। 
 
चीनी न्यूज़ एजेंसी सिन्हुआ ने बुधवार को माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर एक वीडियो को ट्वीट किया है, जिसके कैप्शन में लिखा है, ''भारत के सात पाप। यह भारत के लिए अपने सातों पापों को कबूल करने का समय है।'' इस वीडियो को द स्पार्क ने बनाया है।इस वीडियो में एक महिला डोकलाम विवाद को लेकर भारत पर निशाना साध रही है और एक-एक करके डोकलाम गतिरोध पर भारत के कदम को गलत ठहरा रही है। इस वीडियो में एक शख्स को पगड़ी पहनाकर भारतीय नागरिक के रुप में दर्शाया गया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »