19 Apr 2024, 03:56:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

डोनाल्‍ड ट्रंप ने किम जोंग के निर्णय की सराहना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 16 2017 10:41PM | Updated Date: Aug 16 2017 10:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उत्तर कोरिया के शासक किम जोंग उन के उस निर्णय को बुद्धिमत्तापूर्ण बताते हुए उनकी प्रशंसा की है। जिसके तहत कोरियाई शासक ने प्रशांत महासागर में अमेरिकी क्षेत्र में स्थित गुआम पर हमला करने का निर्णय टाल दिया है। इस निर्णय के बाद दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव पर विराम लग गया है। ट्रंप ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा कि उत्तर कोरिया के प्रशासक किम जोंग उन ने एक बुद्धिमत्तापूर्ण तथा दूरदर्शी निर्णय लिया है। अगर वह ऐसा नहीं करते तो इसके परिणाम अस्वीकार्य और विध्वंसकारी होगें। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »