23 Apr 2024, 14:31:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

इराक में आत्‍मघाती हमले में 7 सैनिकों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 16 2017 5:56PM | Updated Date: Aug 16 2017 5:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

तिकरित। इराक के उत्तरी शहर बैजी के पास सुरक्षा बलों के मुख्यालय में एक आत्मघाती हमले में सात सैनिकों की मौत हो गई। सेना के कर्नल मोहम्मद अल असादी ने बताया कि लगभग पांच सशस्त्र हमलावरों ने पुलिस और सेना के मुख्यालय पर हमला कर दिया। इनमें से एक ने मुख्यालय के प्रवेश द्वार पर विस्फोट करके खुद को उड़ा लिया और चार अन्य ने सुरक्षा गार्डों पर हमला कर दिया।      

उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने तत्काल जवाबी कार्रवाई की जिसमें सभी चार हमलावर मारे गए। हमले में सात सैनिकों की मौत हो गई और सुरक्षा बल के छह जवान घायल हो गए। हमले की जिम्मेदारी अभी तक किसी ने नहीं ली है। हमले के तरीके से लगता है कि इसके पीछे इस्लामिक स्टेट का हाथ है। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »