19 Apr 2024, 13:40:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

नेपाल में बाढ़ का कहर-120 लोगों की मौत, 60 लाख लोग प्रभावित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 16 2017 4:01PM | Updated Date: Aug 16 2017 4:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काठमांडो। नेपाल में लगातार बारिश के चलते आई बाढ़ और भूस्‍खलन से मरने वालों की संख्‍या बढ़कर 120 हो गई है। जबकि 40 लोग अब भी लापता है नेपाल में आई इस प्राकृतिक आपदा के चलते 60 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए है। नेपाल के गृह मंत्रालय के हवाले से माय रिपब्लिका ने खबर दी कि आपदा में 2,800 मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्‍त हो गए। गृह मंत्रालय के प्रवक्‍ता राम कृष्‍ण सुबेदी ने बताया कि नुकसान का आकलन करने के लिए गृह मंत्री जर्नादन शर्मा के तहत एक समिति का गठन किया गया है। मुख्‍य सचिव और 12 मंत्रालयों के सचिव समिति के सदस्‍य है। गृह मंत्रालय में मौजूदा सूत्रों ने बताया कि मृतकों की संख्‍या बढ़कर 120 हो गई है। 
 
बाढ़ भूस्‍खलन और सैलाब के कारण भारी संख्‍या में लोग विस्‍थापित हुए है। देश के विभिन्‍न हिस्‍सों में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि सरकार ने बचाव और राहत कार्य तेज कर दिया है। साथ ही बाढ़ और डूब के कारण लापता हुए लोगों की खोज की जा रही है आपदा बचाव और राहत कार्यों के लिए 26,700 से अधिक सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। खोजबीन, बचाव और राहत अभियानों में नेपाल सेना के सात हेलीकॉप्टरों समेत कुल 13 हेलीकॉप्टर, मोटरबोट, रबड़ नौका और अन्य उपकरणों का इस्तेमाल किया जा रहा है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »