25 Apr 2024, 17:44:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

बांगलादेश में बाढ से 30 लोग मरे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 16 2017 12:24PM | Updated Date: Aug 16 2017 3:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ढाका। बंगलादेश में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ में कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई है।  आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पिछले कई दिनों से हो रही बारिश के कारण कई जिले बाढ की चपेट में है। बाढ के कारण कई जिलों में हजारों लोग फंसे हुए हैं। कुरीग्राम जिले में करीब 60 हजार परिवार और नीलफमरी जिले में करीब 400 परिवार बाढ़ में फंसे हुए हैं।

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि पिछले दो दिन में क्षेत्र के अंदरूनी इलाकों के कई मार्गों पर ट्रेन सेवा को रोका गया है क्योंकि पानी रेल की पटरियों के नीचे की मिट्टी और पत्थरों को बहा ले गया है। गौरतलब है कि बांग्लादेश में सबसे ज्यादा भयावह बाढ़ 1998 में आई थी, जब यहां का करीब 68 फीसदी क्षेत्र जलमग्न हो गया था। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »