26 Apr 2024, 04:08:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफ्रीकी देश में भूस्‍खलन से 100 इमारतें डूबी, 300 से ज्‍यादा लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 15 2017 2:39PM | Updated Date: Aug 15 2017 2:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

फ्रीटाउन। अफ्रीकी देश सिएरा लियोन की राजधानी फ्रीटाउन में भूस्‍खलन के कारण 300 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। अंतर्राष्‍ट्रीय संस्‍था द रेड क्रॉस के प्रवक्‍ता अबूबकर तारावली के अनुसार अब तक 205 लोगों के शव बरामद किए गए है। शवों को फ्रीटाउन के केंद्रीय शवगृह में ले जाया गया है। रेड क्रॉस का कहना है कि इस कारण 3000 लोगों ने बाढ़ के कारण अपने घर खो दिए है। इस हादसे में कम से कम 100 इमारतें डूब गई शहर के 2 अन्य इलाकों से भी लोगों की मौत की खबरें मिल रही है।
 
सिएरा लियोन के उप राष्ट्रपति विक्टर बोकैरी फोह ने इस हादसे में सैकड़ों लोगों के मारे जाने की आशंका जताई है। जिस वक्त भूस्खलन शुरू हुआ ज्यादातर लोग सो रहे थे। ये हादसा सोमवार सुबह राजधानी फ्रीटाउन के पहाड़ी क्षेत्र में भारी बारिश के बाद हुआ है। इस हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है। देश के राष्ट्रपति अर्नेस्ट बाई कोरमा ने टीवी पर देश के नाम संदेश में इसे राष्ट्रीय आपदा कहा कि इससे निपटने के लिए इमरजेंसी रिस्पॉन्स सेंटर बनाया गया है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »