25 Apr 2024, 14:31:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पाकिस्‍तान का 70वां स्‍वतंत्रता दिवस, वाघा बॉर्डर पर फहराया भारत से ऊंचा ध्‍वज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 14 2017 3:50PM | Updated Date: Aug 14 2017 3:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लाहौर। पाकिस्तान ने अपना 70वां स्वतंत्रता दिवस मनाते हुए लाहौर के समीप वाघा अटारी सीमा पर अपने इतिहास का सबसे बड़ा ध्वज फहराया। पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने मध्य रात्रि को 12 बजे सीमा पर ध्वज फहराया और इसी के साथ ही देश में स्वतंत्रता दिवस के जश्‍न की शुरूआत हो गई। बताया जाता है कि यह ध्वज दक्षिण एशिया का अभी तक का सबसे बड़ा और विश्‍व का आठवां सबसे बड़ा ध्वज है।
 
पाकिस्तान में बने इस ध्वज की लंबाई तथा चौड़ाई क्रमश: 120 फुट एवं 80 फुट है। इसकी लंबाई 400 फुट है। जनरल कमर जावेद बाजवा ने इस मौके पर कहा कि करीब 77 वर्ष पहले इसी शहर में पाकिस्तान का प्रस्ताव पास हुआ था। पाकिस्तान रमजान महीने की 27वीं रात को अस्तित्व में आया था। उन्होंने कहा कि हमारा देश कानून एवं संविधान के मार्ग पर आगे बढ़ रहा है। सभी संस्थान उचित रूप से काम कर रहे है। हम पाकिस्तान को कायद-ए-आजम और अल्लामा इकबाल के सपनों का देश बनाएंगे। बाजवा ने कहा कि हमने कई बलिदान दिए है हम अपने शहीदों को कभी नहीं भूलेंगे। 
 
हम पाकिस्तान में प्रत्येक आतंकी का खात्मा करेंगे। हम अपने दुश्मनों को बताना चाहते है कि आपकी गोलियां खत्म हो जाएंगी लेकिन हमारे जवान हमेशा मोर्चे पर रहेंगे। पाकिस्तान की आंतरिक तथा बाहरी चुनौतियां के बारे में जनरल बाजवा ने कहा कि मैं आपको आश्‍वासन देता हूं कि हम आपको कभी निराश नहीं करेंगे। ऐसी कोई भी शक्ति जिसका लक्ष्य पाकिस्तान, सेना तथा अन्य संस्थानों को कमजोर करना है, उनके प्रयासों को विफल किया जाएंगा। अन्य वक्ताओं ने उन लोगों को भी श्रद्धांजली दी जो बंटवारे के दौरान पाकिस्तान जाते समय मारे गए थे। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »