18 Apr 2024, 19:02:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पाकिस्तान के क्‍वेटा में बम धमाका-15 लोगों की मौत,40 घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 13 2017 7:47PM | Updated Date: Aug 13 2017 7:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

क्वेटा। पाकिस्तान के बलुचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा शहर में एक भीड़-भाड़ वाले बाजार में हुए बम विस्फोट में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई और 40 से ज्यादा लोग घायल हो गए। बलुचिस्तान प्रांत के गृह मंत्री सरफराज बुगती ने कहा कि यह शक्तिशाली धमाका तब हुआ जब अर्द्धसैनिक बलों का एक गश्ती दल क्वेटा के एक भीड़-भाड़ वाले बाजार से गुजर रहा था। उन्होंने बताया कि निश्चित ही यह धमाका गश्ती दल को निशाना बनाकर किया गया होगा। शहर में आपातकाल लगा दिया गया है और सभी अस्पतालों को अलर्ट कर दिया गया है। 
 
इससे पहले सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने कहा था कि आतंकवादी सोमवार को देश के आजादी की 70वीं वर्षगांठ पर व्यवधान उत्पन्न करने के लिए विभिन्न जगहों पर हमला कर सकते है। पाकिस्तानी सेना के शीर्ष प्रवक्ता की ओर से किए गए ट्वीट में बाजवा ने कहा कि किसी भी तरह की चुनौती से हमारी प्रतिबद्धताएं कम नहीं होंगी। अभी तक किसी भी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। इससे पहले यहां वकीलों पर हुए हमले में 70 लोग मारे गए थे और उस दौरान क्षेत्र की सुरक्षा को लेकर काफी सवाल उठे थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »