20 Apr 2024, 14:02:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

भारतीय यात्रियों से चीनी एयरलाइंस के कर्मचारियों ने की बदसुलूकी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 13 2017 5:59PM | Updated Date: Aug 13 2017 5:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बीजिंग। डोकलाम पर भारत के सख्‍त तेवर से चीनी नागरिक भी बौखला उठे है। ऐसे ही एक मामले में शंघाई पुडांग अंतरराष्‍ट्रीय हवाई अड्डे पर चीनी एयरलाइंस के कर्मचारियों ने भारतीय यात्रियों से बदसुलूकी की। इस मामले के भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्‍वराज के संज्ञान में आने के बाद भारत की ओर से चीनी विदेश मंत्रालय व एयरपोर्ट अधिकारियों के समक्ष शिकायत दर्ज कराई गई है। चाइना ईस्‍टर्न एयरलाइंस ने इस तरह की किसी घटना से इंकार किया है।
 
नॉर्थ अमेरिकन पंजाबी एसोसिएशन के कार्यकारी निदेशक सतनाम सिंह चहल ने इस संबंध में सुषमा स्वराज को पत्र लिखा था। उन्हें शंघाई पुडांग में रूककर इसी एयरलाइंस के सैन फ्रांसिस्को जाने वाले दूसरे विमान में सवार होना था। एयरलाइंस कर्मचारियों के बॉडी लैंग्वेज से लग रहा था कि वे दोनों देशों के बीच बढ़ते सीमा विवाद से कुंठित है। चहल ने विदेश मंत्री को यह सुझाव भी दिया है कि वह भारतीय यात्रियों को चीन के रास्ते ट्रांजिट यात्रा न करने की एडवाइजरी जारी करें। सिक्किम क्षेत्र के डोकलाम में भारत व चीन की सेना आमने-सामने है। चीन ने पिछले महीने जारी एडवाइजरी  भारत में रह रहे अपने नागरिकों को सुरक्षा का खास खयाल रखने को कहा था। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »