25 Apr 2024, 23:24:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

10वीं के छात्र को गूगल ने दिया 6.5 लाख का इनाम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 13 2017 2:15PM | Updated Date: Aug 13 2017 2:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

माउंटेन व्यू। साइबर सिक्यूरिटी एक ऐसी चीज है, जिसमें गूगल की धाक है, लेकिन गूगल की इसी खासियत में आई कमी ने उरुग्वे के 10वीं के छात्र इजेक्वील पेरीरा को 10 हजार डॉलर यानी करीब 6.5 लाख रुपए का फायदा करा दिया। पेरीरा ने गूगल के सुरक्षित नेटवर्क में कमी खोज निकाली, जिसके लिए गूगल ने उसे यह इनाम दिया है। पेरीरा ने बताया कि जब वह वेब सिक्युरिटी टूल ब्रप सुईट का इस्तेमाल करते हुए गूगल के बारे में जानकारियां हासिल कर रहा था, तभी उसे सुरक्षा में चूक समझ में आई। पेरीरा ने गूगल एप्स की साइट yaqs.googleplex.com की पड़ताल की, जिसमें किसी भी प्रकार के सुरक्षा के उपाय नहीं थे। इसके बाद उसने गूगल को सूचना दी। गूगल ने पेरीरा से बात की और एक महीने के बाद उसको 10 हजार डॉलर का इनाम देने का फैसला किया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »