28 Mar 2024, 22:01:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

एशिया तक पहुंचे यूरोप के कीटनाशक युक्त अंडे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 13 2017 2:05PM | Updated Date: Aug 13 2017 2:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ब्रसेल्स। यूरोप में खतरनाक और जानलेवा कीटनाशक युक्त अंडों से जुड़े फूड स्कैंडल का दायरा बढ़ता ही जा रहा है। ये दूषित अंडे स्विट्जरलैंड और हांगकांग को भी सप्लाई किए जा चुके हैं। इन अंडों में फिपरोनिल नाम के प्रतिबंधित रसायन का अंश है, जिससे इंसानों की मौत भी हो सकती है। यूरोपियन कमीशन ने बताया है कि ये अंडे ईयू के 15 देशों के अलावा एशिया में भी पहुंच चुके हैं। जांचकर्ताओं ने डच कंपनी चिकफ्रेंड के दो लोगों को पकड़ा है। बेल्जियम और नीदरलैंड्स में कई जगह पर छापेमारी भी की गई। 
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »