18 Apr 2024, 16:38:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

केन्या में राष्ट्रपति चुनाव के बाद हिंसा, नौ लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 12 2017 7:08PM | Updated Date: Aug 13 2017 2:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नैरोबी। केन्या की राजधानी नैरोबी में राष्ट्रपति चुनाव के बाद हिंसा में नौ लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। एक सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि नैरोबी की एक झुग्गी में नौ लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। अधिकारी ने अपना नाम सार्वजनिक किए बिना कहा कि पुलिस द्वारा लूट निरोधी अभियान के तहत लोगों की हत्या की गई है।
 
गौरतलब है कि विपक्ष की ओर से केन्या में राष्ट्रपति चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए चुनाव परिणाम स्वीकार करने से इंकार कर दिया था। विपक्ष की ओर से देश के विभिन्न शहरों में विरोध किया जा रहा है और हिंसक प्रदर्शनों के दौरान कई लोग मारे गए है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »