20 Apr 2024, 19:42:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

इमाम ने कहा, 'जो नमाज नहीं पढ़ते, उन्हें जलाकर मार डालो'

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 12 2017 3:52PM | Updated Date: Aug 12 2017 4:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जिनेवा। स्विट्जरलैंड की एक मस्जिद में मुसलमानों के खिलाफ हिंसा भड़काने के आरोप में इथोपियन मूल के एक इमाम पर शुक्रवार को मामला दर्ज किया गया है। बता दें कि इमाम पर आरोप है कि इन्‍होंने इस्‍लामिक तरीकों का पालन ना करने वाले मुसलमानों की हत्‍या करने की अपील की है। आरोपी इमाम ने वहां मौजूद लोगों से कहा कि जो भी मुसलमान मस्जिद में होने वाली नमाज में शरीक होने से इनकार करते है तो उनकी हत्‍या कर दी जानी चाहिए। 
 
जिसके बाद उन्‍होंने कहा अगर इस कार्रवाई के बाद भी ये लोग नमाज में नहीं आते और इबादत करने से इनकार करते है तो उन्‍हें उनके घरों में जलाकर मार देना चाहिए। बता दें कि इमाम पर दोषी पाए जाने के आरोप सावित होते है तो उन्‍हें स्विट्जरलैंड से वापस इथोपिया भेजा जा सकता है और उस पर 15 सालों के लिए स्विट्जरलैंड में प्रवेश न करने का प्रतिबंध भी लगाया जा सकता है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »