26 Apr 2024, 02:46:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

चीन के साथ डोकलाम विवाद में भारत परिपक्व ताकतवर जैसा देश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 12 2017 3:18PM | Updated Date: Aug 12 2017 3:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वॉशिंगटन। पिछले 60 दिनों से डोकलाम में चले आ रहे गतिरोध के बीच अमेरिका ने भारत के संयम की तारीफ करते हुए चीन को बदमिजाज किशोर बताया है। अमेरिका के एक शीर्ष रक्षा विशेषज्ञ ने कहा है कि डोकलाम गतिरोध में भारत 'एक परिपक्व शक्ति' की तरह बर्ताव कर रहा है, जबकि चीन किसी बदमिजाज किशोर की तरह व्यवहार करता हुआ दिख रहा है।

नेवल वॉर कॉलेज में प्रोफेसर जेम्स आर होम्स ने कहा, 'अब तक नई दिल्ली ने सही चीजें की हैं। न तो वह विवाद में पीठ दिखाकर भागा है और न ही उसने पेइचिंग की तरह बढ़-चढ़कर भाषणबाजी से जवाब दिया है।' होम्स ने कहा, 'भारत एक परिपक्व शक्ति की तरह बर्ताव कर रहा है, जबकि चीन किसी बदमिजाज किशोर की तरह व्यवहार करता हुआ नजर आ रहा है।'
 
होम्स ने कहा, 'लागत और लाभ के तार्किक विश्लेषण के आधार पर कहा जाए तो हिमालय में भारत के साथ बैर रखना तार्किक कदम नहीं है।' जब उनसे पूछा गया कि अमेरिका इस मसले पर इतने समय तक चुप क्यों रहा, तो उन्होंने कहा कि मौजूदा प्रशासन के पास इस समय करने को बहुत कुछ है। यह भी संभव है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके सलाहकार इस विवाद में अमेरिका को शामिल न करना चाहते हों। यदि विवाद बढ़ता है तो संभावना है कि अमेरिका नई दिल्ली के समर्थन में आगे आएगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »