20 Apr 2024, 01:18:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

चीन में बस दुर्घटना में 36 लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 11 2017 11:45AM | Updated Date: Aug 11 2017 12:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बीजिंग। चीन के उत्तर-पश्चिम एक एक्सप्रेसवे सुरग में एक यात्री बस के दीवार से टकरा जाने से उसमें सवार कम से कम 36 लोगों की मौत हो गई। न्यूज एजेंसी शिन्हुआ ने बताया कि दुर्घटना कल रात की है जब बस चेंगदु के दक्षिण-पश्चिम शहर से हेनान प्रांत के लौयांग शहर जा रही थी तभी शांशी प्रांत में शि हांझोंग सुरंग के पास बस एक दीवार से जा टकराई। इस घटना में कम से कम 36 लोगों की मौत हो गई और 13 अन्य घायल हो गए।
 
एजेंसी ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राहत और बचाव कार्य जारी है। चीन की सरकारी टेलिविजन के अनुसार जन सुरक्षा मंत्री गो शेंगकुन ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन का कहना है कि चीन में प्रतिवर्ष दो लाख 60 हजार लोगों की मौत सड़क दुर्घटना में होती है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »