24 Apr 2024, 04:00:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

डांस करने और सिखाने पर छह बच्चे गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 11 2017 10:52AM | Updated Date: Aug 11 2017 10:52AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

तेहरान। ईरान में छह बच्चों को डांस करने और सिखाने के अपराध में गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार बच्चों में चार लड़के और दो लड़कियां शामिल हैं। इन सबको जुंबा सहित कई अन्य तरह के पश्चिमी नृत्य सिखाने का दोषी पाया गया है। ईरान के एक रेवलूशनरी गार्ड्स कमांडर ने इस बात की जानकारी दी।
 
मालूम हो कि कट्टरपंथी इस्लामिक कानूनों का पालन करने वाले ईरान में नृत्य और संगीत जैसी चीजों पर बहुत हद तक पाबंदी है। कमांडर हामिद दमघानी के हवाले से बताया गया कि डांस सिखाने और पश्चिमी नृत्यों की वीडियो बनाने वाले एक समूह के सदस्यों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। दमघानी ने कहा, यह समूह लड़के और लड़कियों में दिलचस्पी पैदा कर उन्हें खुद के साथ जोड़ लेता था और उन्हें पश्चिमी नृत्य सिखाता था। उनके वीडियो क्लिप्स को सोशल मीडिया ऐप्स पर भी शेयर किया जाता था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »