29 Mar 2024, 04:58:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

व्‍हाइट हाउस के ऊपर उड़ रहे रूसी विमान, अमेरिका में बढ़े तनाव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 10 2017 3:54PM | Updated Date: Aug 10 2017 3:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिका की राजधानी पेंटागन में कम ऊंचाई पर उड़ाने वाले एक रूसी विमान से उत्‍तेजना फैल गई। बाद में यह एक टोही विमान निकला जिसे अमेरिकी सरकार ने ओपन स्‍काईज संधि के तहत उड़ान भरने की अनुमित दी थी। रूस और अमेरिका दोनों ने इस संधि पर हस्‍ताक्षर किए है। जिसके तहत संधि में शामिल सभी 34 सदस्‍य देशों के पूर्ण क्षेत्र में हथियार रहित निगरानी विमानों को उड़ने की अनुमति है। 

इन उड़ानों का उद्देश्‍य सैन्‍य गतिविधि में पारर्दिशता को बढ़ावा देना अविश्‍वास कम करना या गलतफहमी दूर करना और अन्‍य निगरानी हथियार नियंत्रण तथा अन्‍य समझौतों में मदद करना है। पेंटागन के प्रवक्ता डेन गैफनी ने कहा कि वह अभियान खत्म होने तक विमान के मार्ग का खुलासा नहीं करेंगे। गैफनी ने कहा किसी विशिष्ट अभियान के कई खंड होते है। जिन्हें पूरा होने में कुछ दिन लगेंगे। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »