25 Apr 2024, 06:57:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अमेरिका की विदेश नीति की बड़ी प्राथमिकता है भारत : वर्मा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 10 2017 2:33PM | Updated Date: Aug 10 2017 2:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। एक पूर्व अमेरिकी राजदूत ने कहा है कि ट्रंप प्रशासन भारत को अमेरिका की विदेश नीति की एक बड़ी प्राथमिकता मानता है और दोनों देशों के बीच मजबूत संबंधों का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा को जाता है। भारत में अमेरिका के पूर्व राजदूत रिचर्ड राहुल वर्मा ने कहा कि मेरा मानना है कि ट्रंप प्रशासन में भारत को अमेरिकी विदेश नीति की एक बड़ी प्राथमिकता समझा जाता है। उन्होंने कहा कि संबंधों का समग्र मार्ग सुखद रहा है। 
 
एक रणनीति एवं पूंजी सलाहकार समूह 'द एशिया ग्रुप' के उपाध्यक्ष वर्मा (48) ने कहा जैसा कि ओबामा प्रशासन के पिछले दो या तीन वर्षों में हमने में काफी प्रगति की है और इसका श्रेय प्रधानमंत्री मोदी और (पूर्व) राष्ट्रपति ओबामा को जाता है। हमने कई अलग-अलग क्षेत्रों में काम किया, जिनके वास्तविक परिणाम निकले। हमारी उम्मीद है कि यह प्रगति जारी रहेगी। पूर्व राजदूत ने ओबामा प्रशासन में अपने कार्यकाल के दौरान अमेरिका और भारत के संबंधों को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई। वर्मा ने भारत के साथ संबंधों को अमेरिका के लिए इस सदी में सबसे महत्वपूर्ण करार देते हुए कहा कि हमें केवल यह नहीं मान लेना चाहिए कि क्योंकि चीजें सही नहीं चल रहीं तो हम उन्हें अपने हाल पर छोड़ सकते है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »