20 Apr 2024, 04:07:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

डोनाल्‍ड ट्रंप की चेतावनी के बाद और उत्‍तर कोरिया मिसाइल हमले की दी धमकी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 9 2017 3:42PM | Updated Date: Aug 9 2017 3:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप की चेतावनी के कुछ ही घंटों के बाद उत्‍तर कोरिया ने गुआम पर हमले के लिए मिसाइल तैयार होने की बात कही है। गुआम प्रशांत महासागर में अमेरिका प्रशासित द्वीप है करीब दो लाख की आबादी वाले इस द्वीप में अमेरिका का बड़ा सैन्‍य अड्डा भी है। वैसे गुआम के गवर्नर ने हमले के किसी आशंका को खारिज किया है। द्वीप की सुरक्षा के पुख्‍ता इंतजाम है और वह लगातार व्‍हाइट हाउस के संपर्क में है। 
 
नेता किम जोंग उन का आदेश मिलते ही अमेरिकी द्वीप पर हमला बोल दिया जाएंगा। प्रवक्‍ता ने कहा कि अमेरिका उत्‍तर कोरिया के साथ सुरक्षात्‍मक युद्ध लड़ रहा है अगर अमेरिका ने और दुस्‍साहस दिखाया तो यह पूर्ण युद्ध में बदल जाएंगा। तब गुआम ही नहीं अमेरिका के शहरों पर पूरी ताकत से हमला करने में गुरेज नहीं किया जाएंगा। अमेरिका ने उत्तर कोरिया के परमाणु हथियारों और मिसाइल कार्यक्रम पर नियंत्रण के लिए उस पर हमला करने को तैयार रहने की चेतावनी दी है। इसी के चलते अमेरिका ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के जरिए उत्तर कोरिया पर कई तरह के आर्थिक प्रतिबंध लगवाए है।
 
इसी कड़ी में राष्ट्रपति ट्रंप ने उत्तर कोरिया को कड़ी चेतावनी दी। उत्तर कोरिया के लिए अच्छा होगा कि वह अमेरिका को बार-बार धमकी न दे। वह गुस्से की आग में जलकर भस्म हो जाएंगा। उत्तर कोरिया में वह सब होगा जो दुनिया ने कभी नहीं देखा होगा। उल्लेखनीय है कि एक साल से उत्तर कोरिया और अमेरिका में तनातनी जारी है। अमेरिका की लाख रोकने की कोशिश के बावजूद उत्तर कोरिया परमाणु परीक्षण और मिसाइलों का विकास कर रहा है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »