20 Apr 2024, 07:12:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

हांगकांग के पास समुद्र में तेल के रिसाव के कारण 13 बीच बंद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 9 2017 2:34PM | Updated Date: Aug 9 2017 2:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हांगकांग। हांगकांग तट के पास समुद्र में दो मालवाहक जहाजों के बीच टक्कर के कारण भारी मात्रा में तेल के रिसाव और भीषण बदबू फैलने की वजह से 13 समुद्री तटों (बीच) को बंद कर दिया गया है। बंदरगाहों की सफाई में जुटे हुए है तथा समुद्र से अब तक 93 टन पॉम ऑयल निकाला जा चुका है।   

पर्ल नदी के मुहाने के पास शुक्रवार को दो मालवाहक जहाज टकरा गए थे जिसके कारण समुद्र में कम से कम 1000 टन पाम ऑयल का रिसाव हो गया था। इसके छह दिन बाद भी चीन के नियंत्रण वाले समुद्र तटों से पाम ऑयल में लिपटी मृत मछलियां, शंख, पत्थर, प्लास्टिक की बोतलें और अन्य कचरा मिल रहा है।
 
सरकार ने बताया कि समुद्र से अब तक 93 टन पाम ऑयल निकाला गया है तथा समुद्र के पानी के ऊपर तैर रहे तेल की मात्रा कम हो रही है। तेल के रिसाव और भारी बदबू फैसले के कारण रविवार से अब तक 13 बीच बंद कर दिए गए है। पर्यावरण विदों का कहना है कि इतने बड़े पैमाने पर तेल के रिसाव से समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है।  समुद्र में रिसाव का यह सबसे बड़ा मामला है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »