25 Apr 2024, 16:44:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

नेपाल के पीएम देउबा 23 अगस्‍त को पहली यात्रा पर भारत आएंगे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 8 2017 3:16PM | Updated Date: Aug 8 2017 3:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा 23 अगस्‍त को अपनी पहली यात्रा पर भारत आएंगे। प्रधानमंत्री का कार्यभार संभालने के बाद उनकी यह पहली विदेश यात्रा है। जून में सत्‍ता हस्‍तांतरण के तहत माओवादी नेता प्रचंड से उन्‍होंने पदभार ग्रहण किया। नेपाल के उपप्रधानमंत्री एवं विदेश मंत्री कृष्‍ण बहादुर महरा ने बताया कि देउबा की पांच दिवसीय यात्रा के एजेंडे पर अभी विचार किया जा रहा है। महरा ने कहा कि देउबा की भारत यात्रा से पहले चीन के उपप्रधानमंत्री वांग यांग नेपाल आ रहे है। 
 
वह भूकंप के बाद चल रहे पुननिर्माण पर वार्ता करेंगे। उन्होंने कहा कि नेपाल भारत और चीन के साथ शांतिपूर्ण कूटनीति और वार्ता से सहयोग बनाए रखना चाहता है। नेपाल में जिस समय संविधान को लेकर राजनीतिक तूफान मचा हुआ है वैसे समय में उन्होंने सत्ता संभाली है। संविधान के कुछ प्रावधानों को लेकर यह समुदाय आंदोलन कर रहा है। भारतीय मूल के लोगों को नेपाल में मधेशी कहा जाता है। 
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »