28 Mar 2024, 19:35:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पीएम मोदी के न्यौते पर ट्रंप की यह बेटी आएंगी भारत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 8 2017 1:17PM | Updated Date: Aug 8 2017 1:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी और सलाहकार इवांका ट्रंप नवंबर में भारत आएंगी। इवांका के नवंबर के आखिर में हैदराबाद आने के कयास लगाए जा रहे हैं। इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक इवांका यहां ग्लोबल आंत्रप्रेन्योर समिट में शामिल होने आ रही हैं जिसमें पीएम मोदी भी शामिल होंगे। भारत में आठवीं बार जीईएस सम्मेलन हो रहा है। 

आपको बता दें कि पीएम मोदी जून में अमेरिका गए थे। तब उन्होंने इवांका को भारत आने का न्यौता दिया था। पीएम मोदी ने व्हाइट हाउस में इवांका को न्यौता दिया था जिसके जवाब में इवांका ने ट्वीट किया था, और पीएम मोदी को भारत बुलाने के लिए शुक्रिया कहा था। 
 
आपको बता दें कि जीईएस सम्मेलन के लिए भारत के कई शहरों के बारे में राय बनाई गई, लेकिन इंटरनेशनल मेहमान होने के कारण हैदराबाद को चुना गया। इस सम्मेलन की जिम्मेदारी नीति आयोग को मिली है जो विदेश मंत्रालय और आंध्र सरकार के साथ मिलकर काम करेंगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »