23 Apr 2024, 22:18:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पहले राउंड में ही चीनी टैंक ध्वस्त, भारतीय आर्मी दिखा रही है दम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 8 2017 11:51AM | Updated Date: Aug 8 2017 11:51AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रूस। डोकलाम विवाद के चलते भारत को युद्ध की धमकी देने वाले चीन के लिए एक बुरी खबर हैं। रूस में इन दिनों एक बडा ही रोचक मुकाबला चल रहा है। यह मुकाबाला बडे देशों की सेना के टैंकों के बीच हो रहा है। दरअसल रूस में इस समय इंटरनेशनल आर्मी गेम चल रहे हैं। इस वर्ष इस गेेम में कुल 19 देशों ने हिस्सा लिया था, जिसमें, रूस, चीन, कजाकिस्तान जैसे देश शामिल हैं। इस गेम में भारतीय सेना ने भी हिस्सा लिया है। भारतीय सेना अब इस खेल के दूसरे राउंउ में पहुंच गई है। वहीं पहले राउंड में रूस ने बाजी मारी जबकि भारत पहले राउंड में चौथे नंबर पर रहा। इस गेम के पहले राउंड के दौरान चीन का टैंक लडखडा गया और देखते ही देखते चीन के टैंक के कई हिस्से अलग हो गए। चीनी टैंक का पहिया ही अलग हो गया। अब दूसरे राउंड में तीन दिनों तक मुकाबलें होंगे। 

दूसरे राउंड में टैंक के अलावा हथियार चलाने के भी गेम होंगे। इस गेम के दूसरे राउंड में भारतीय सेना का मुकाबला 10 अगस्त को होगा। दूसरे राउंड में हथियार चलाने के अलावा 48 किलोमीटर की रिले रेस होगी, जिसमें एक ही टैंक होगा और उसके द्वारा ही करतब दिखाए जाएंगे। दूसरे राउंड में टॉप पर रहने वाली 4 टीमें अगले राउंड में जाएंगी। फाइनल रेस 12 अगस्त को होगी। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »