29 Mar 2024, 20:29:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

वियतनाम में बाढ़ से 26 लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 7 2017 2:50PM | Updated Date: Aug 7 2017 2:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हनोई। उत्तरी वियतनाम में बाढ़ से 26 लोगों की मौत हो गई जबकि सैकड़ों घर बह गए जिसके कारण करीब 4.1 करोड़ रुपए की संपत्ति बर्बाद हो गई है। आपदा प्रबंधन एजेंसी ने सोमवार को बताया कि 15 लोग अभी भी लापता हैं तथा बाढ़ एवं भूस्खलन के कारण सड़कों के क्षतिग्रस्त होने से तलाशी अभियान बाधित हो रही है। 
 
उन्होंने कहा कि बाढ़ ने पिछले एक सप्ताह में चार प्रांतों को बुरी तरह से प्रभावित किया है जिससे पानी की व्यवस्था तथा कृषि तबाह हो गयी है। करीब दो सौ घर धराशायी हो गए हैं जबकि चार सौ घर प्रभावित हैं।  प्राकृतिक आपदा निवारण एवं नियंत्रण की केंद्रीय संचालन समिति ने बताया, हम लोग सड़क, पानी तथा अन्य बुनियादी ढांचे को ठीक कर रहे हैं ताकि लोग पुन: स्थापित हो सके। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »