20 Apr 2024, 06:42:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

महिला के प्राइवेट पार्ट में लगी गोली, जान बची

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 6 2017 4:41PM | Updated Date: Aug 6 2017 4:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। ब्रिटेन के स्‍टॉकपोर्ट में एक शख्‍स को सेक्‍स के दौरान महिला के प्राइवेट पार्ट में गोली मारने के लिए 10 साल की सजा सुनाई गई है। महिला की जान बच गई थी लेकिन घटना के बाद उसकी जिंदगी पर गहरा असर रह गया। सेक्‍स फैंटसी के दौरान शख्‍स ने गोली चलाई थी। दोषी शख्स डेविड एंड जेफर्स ने महिला को 31 जनवरी की सुबह 2.20 बजे गोली मारी थी। बाद में वह फरार होने की कोशिश कर रहा था लेकिन कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया था। महिला की उम्र करीब 46 वर्ष है। 

महिला की कई सर्जरी करनी पड़ी थी। उसके पेट के हिस्से भी क्षतिग्रस्त हो गए थे। महिला ने तब डेविड को बुरा आदमी बताया था। घटना के बाद डेविड ने होटल के रिसेप्शन पर कॉल करके बताया था कि उसे अर्जेंट मेडिकल असिस्टेंस चाहिए। लेकिन इसके बाद वह पीड़ित को नेकेड और खून में सना छोड़कर ही चला गया था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसे ढूंढ़ा था। पुलिस के मुताबिक, घटना का असर महिला की जिंदगी पर हमेशा रहेगा। इंस्पेक्टर रॉजर एडवर्ड्स ने कहा कि उन्होंने अब तक जितने मामले देखे हैं उनमें यह बेहद संगीन था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »