19 Apr 2024, 08:25:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अमेरिका ने पेरिस समझौते से हटने का अपना इरादा संयुक्‍त राष्‍ट्र को बताया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 5 2017 9:18PM | Updated Date: Aug 5 2017 9:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिका ने वर्ष 2015 में हुए ऐतिहासिक पेरिस जलवायु समझौते से जल्दी से जल्दी हटने के अपने फैसले की औपचारिक जानकारी संयुक्त राष्ट्र को दे दी है। यह खबर विदेश मंत्रालय ने दी है। अमेरिका की ओर से संयुक्त राष्ट्र को दी गई यह जानकारी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से हाल ही में की गई उस फैसले की घोषणा के अनुरूप है,जो उनके चुनावी वादों में से एक था।
 
लेकिन इस समझौते की शर्तों के अनुसार, अमेरिका चार नवंबर 2020 तक इस समझौते से पूरी तरह अलग नहीं हो सकता। वह दिन अमेरिका में अगले राष्ट्रपति चुनाव का अगला दिन होगा। इसका अर्थ यह है कि अगले अमेरिकी राष्ट्रपति इस समझौते में दोबारा शामिल हो सकते है। पेरिस समझौते का उद्देश्य धरती को औद्योगिक काल की शुरूआत के तापमान से दो डिग्री अधिक गर्म होने से बचाना है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि अमेरिका ने संयुक्त राष्ट्र को एक पत्र सौंप दिया है। यह पत्र पेरिस समझौते से जल्द से जल्द अलग होने के अमेरिका के इरादे के बारे में है।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »