29 Mar 2024, 18:08:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

रवांडा में राष्ट्रपति कागमे ने लगातार तीसरी बार शानदार जीत दर्ज की

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 5 2017 9:09PM | Updated Date: Aug 5 2017 9:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

किगाली। पूर्वी अफ्रीकी देश रवांडा के राष्ट्रपति पाउल कागमे ने करीब 98 प्रतिशत मतों के साथ तीसरे कार्यकाल के लिए जीत दर्ज की। चुनाव के आंशिक नतीजे घोषित किए गए। इस बात पर ज्यादा शक नहीं था कि 59 वर्षीय कागमे फिर से पूर्वी अफ्रीकी देश का नेतृत्व करेंगे।
 
वह साल 1994 के नरसंहार के समाप्त होने के बाद से ही देश पर शासन कर रहे है। अभी तक 80 फीसदी मतों की गणना हुई है जिसमें कागमे ने करीब 54 लाख मत हासिल किए गए है जो चुनाव जीतने के लिए जरूरी 50 फीसदी मतों से बहुत अधिक है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »