25 Apr 2024, 19:22:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

राष्‍ट्रपति पुतिन ने मनाई साइबेरिया में छुट्टियां, पकड़ी मछलियां

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 5 2017 5:55PM | Updated Date: Aug 5 2017 6:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मॉस्‍को। रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन साइबेरिया के तुवा में अपनी छुट्टियों का आनन्‍द लेते देखे गए। व्‍लादिमीर पुतिन का बेहद मनोरंजक हॉलिडे स्‍पॉट साइबेरिया है। यहां पर वे 1 अगस्‍त से 3 अगस्‍त तक मौजूद  रहे। इस दौरान उन्‍होंने प्रधानमंत्री दिमित्री मेदपेदेव के साथ मछली पकड़ने के अभियान पर पहुंचे थे। इस अवधि में यात्रियों की संख्‍या बढ़ गई है। बड़े पैमाने पर यात्री यहां पर अवकाश मनाने आ रहे है। व्‍लादिमीर पुतिन द्वारा यहां पर छुट्टियां बिताने की जानकारी मिलने के बाद बड़े पैमाने पर लोग यहां अवकाश मनाने आ रहे है। 
 
उनका मानना है कि ऐसे एडवेंचर हॉलिडे उन्‍हें मजबूत बनाते है और फिट रखते है। जानकारी के अनुसार 17 अगस्त 2011 को प्रधानमंत्री रहे पुतिन तब के राष्ट्रपति मेदवेदेव के साथ फिशिंग ट्रिप पर गए थे। माना जाता है कि इस ट्रिप के बाद ही रूस की पॉलिटिक्स में बड़ा बदलाव आया था। कहा जाता है ट्रिप के दौरान ही पुतिन और मेदवेदेव ने प्रत्याशी के तौर पर अपनी चुनावी दावेदारी बदलने करने का फैसला किया था। अगले चुनाव में पुतिन राष्ट्रपति और मेदवेदेव प्रधानमंत्री पद के लिए चुनाव लड़ा था। 
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »