26 Apr 2024, 04:49:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

महिला की कोख में है 10 बच्‍चे, ऑपरेशन हुआ तो डॉक्‍टरों के उड़ गए होश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 5 2017 3:08PM | Updated Date: Aug 5 2017 3:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मेक्सिको सिटी। मैक्सिको में महिला के पेट से ऑपरेशन कर करीब 31 किलो का ट्यूमर निकलने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। शुरूआत में लग रहा था कि महिला की कोख में 10 बच्‍चे है। लेकिन जब जांच की तो सच्‍चाई देख डॉक्‍टरों की भी आंखे फटी की फटी रह गई। जानकारी के मुताबिक 24 साल की महिला का डाइटिंग पर थीं लेकिन उनका वजन फिर भी लगातार बढ़ रहा था। कुछ महीनों में ही महिला के पेट इतना बढ़ गया जैसे उसे पेट में कई बच्‍चे पल रहे हो। 
 
जब डॉक्‍टरों ने महिला की जांच की तो चौकांने वाली रिपोर्ट सामने आई। महिला के पेट में 31 किलो का ट्यूमर था। डॉक्‍टरों का कहना है कि इतना बड़ा ट्यूमर को कई दिनों तक चली सर्जरी के बाद बाहर निकाला गया। इतने बड़े ट्यूमर के कारण महिला के पेट के अंदरूनी हिस्‍से को भी भारी नुकसान हुआ था ट्यूमर पेट के 95 फीसदी हिस्‍से तक फैल गया था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »