25 Apr 2024, 04:35:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

...तो अब सऊदी अरब में महिलाएं पहन सकेंगे बिकनी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 4 2017 5:57PM | Updated Date: Aug 4 2017 5:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। सऊदी अरब में अभी तक महिलाओं को आजादी के नाम पर सिर्फ बुर्के में बंद रहना पड़ता है। यहां पर महिलाओं को ड्राइविंग करने की आजादी भी नहीं है, लेकिन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने महिलाओं ने ऐसा फैसला लिया है जो इस देश के लिए एक एतिहासिक कदम है।
 
सऊदी अरब में जल्द एक ऐसा लग्ज़री बीच रिज़ॉर्ट खुलेगा, जहां महिलाओं को बिकनी पहनने की इजाजत होगी। देश के प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने रेड सी नाम के इस रिजॉर्ट को देश के नॉर्थवेस्ट कोस्टलाइन के पास खोलने की घोषणा की है।
 
200 मील में फैले इस रिजॉर्ट में महिलाएं तब भी बिकनी में रह सकती हैं, जब पुरुष उनके आसपास हों। सऊदी अरब के इन्वेस्टमेंट फंड के मुताबिक रेड सी प्रॉजेक्ट एक लग्जरी रिजॉर्ट है जो लगून आइलैंड के पास होगा।
 
इससे सऊदी अरब भी इंटरनेशनल टूरिजम मैप में शामिल होगा। यहां आने वाले टूरिस्ट्स को पैराशूटिंग, ट्रैकिंग जैसी ऐक्टिविटिज का मजा भी मिलेगा। यह रिजॉर्ट 2019 में बनना शुरू होगा और 2020 तक इसके तैयार होने की उम्मीद है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »