29 Mar 2024, 12:14:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

दुबई के 86 मंजिला टॉर्च टावर में लगी भीषण आग, दो साल में दूसरी घटना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 4 2017 1:22PM | Updated Date: Aug 4 2017 1:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दुबई। दुबई की गगनचुंबी इमारत टॉर्च टावर में गुरुवार देर रात भीषण आग लग गई। पिछले दो साल में आग लगने की ये दूसरी घटना है। इससे पहले 2015 में भी इस टावर में आग लगने से नुकसान हुआ था। आग लगने से हवा में काला धुआं फैल गया और इमारत का मलबा जलकर नीचे गिरने लगा। घटनास्थल के पास मौजूद एक संवाददाता ने बताया कि 86 मंजिला टॉर्च टावर के 40 से अधिक तल जल रहे हैं। इमारत में रहने वाले लोग सड़क पर देखे जा सकते हैं। इनमें से कई ने कहा कि आग रात एक बजे के बाद लगी। 
 
दुबई के सिविल डिफेंस ने तड़के करीब साढ़े तीन बजे आग पर काबू पाने की घोषणा की और कहा कि इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आधिकारिक मीडिया ने टि्वटर पर कहा, 'कूलिंग ऑपरेशन जारी है'। यह दूसरी बार है जब इस इमारत में आग लगी है। लोकप्रिय इलाके मरीना में स्थित इस इमारत में इससे पहले फरवरी 2015 में भी आग लगी थी।  
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »