23 Apr 2024, 14:14:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

थाईलैंड के उत्‍तर पश्चिम में बाढ़ से 23 लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 3 2017 8:55PM | Updated Date: Aug 3 2017 8:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बैंकाक। थाईलैंड के उत्तर पश्चिम क्षेत्रों में बाढ़ से अब तक कम से कम 23 लोगों की मौत हो चुकी है तथा 30 करोड़ डॉलर का नुकसान हो चुका है। आंतरिक मंत्रालय के सूत्रों ने यह जानकारी दी। थाईलैंड में गत पांच जुलाई से हो रही असामान्य बारिश के कारण बाढ़ ने विकराल रूप धारण कर लिया है। सूत्रों के मुताबिक विश्‍व में दूसरे सबसे बड़े चावल निर्यातक देश थाईलैंड के 77 प्रांतों में से 10 आपदाग्रस्त क्षेत्र में गिने जाते है। इन क्षेत्रों में 70 हेक्टेयर चावल उत्पादक कृषि क्षेत्र बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हुआ है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »