लंदन। स्कॉटलैंड यार्ड ने पूर्वी लंदन में भारतीय मूल के एक 47 वर्षीय चिकित्सक मनीष शाह पर 118 यौन अपराधों को अंजाम देने का आरोप लगाया है। आरोपी डॉक्टर ने 65 लड़कियों से रेप और 52 से छेड़छाड़ किया था। इसमें 13 साल की एक नाबालिग लड़की के साथ रेप का मामला भी सामने आया है। शाह ने इन अपराधों को जून 2004 से जुलाई 2013 के बीच अंजाम दिया।
उन्होंने 54 लोगों को शिकार बनाया। उन्हें सबसे पहले वर्ष 2013 में गिरफ्तार किया गया था। तब से कई बार जमानत मिल चुकी है। मेट्रोपोलिटन पुलिस ने यह जानकारी दी शाह फिलहाल जमानत पर है और 31 अगस्त को उन्हें लंदन के बार्किंगसाइड मेजिस्ट्रेटी अदालत में पेश होना है।