19 Apr 2024, 08:45:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

मेक्सिको के पूर्व गवर्नर को जेल में ही रहना होगा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 3 2017 3:13PM | Updated Date: Aug 3 2017 3:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पनामा। मेक्सिको के क्विंताना प्रांत के गवर्नर को प्रत्यर्पण होने तक यहां की जेल में ही रहना होगा। वह भ्रष्ट्राचार के आरोपों में जेल में बंद है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि न्यायाधीश मारिको मारिन ने इस मामले में सुनवाई करते हुए कहा कि पूर्व गवर्नर राबर्टो बार्जे अंगुलो की औपचारिक गिरफ्तारी के आदेश देने के पर्याप्त सबूत है और फिलहाल उन्हें जमानत नहीं दी जा सकती है।
 
रार्बर्टो को इस वर्ष जून में पनामा सिटी एयरपोर्ट से उस समय गिरफ्तार किया गया था जब वह पेरिस जाने वाले विमान में चढ़ने की तैयारी में थे। इंटरपोल ने उनके खिलाफ नोटिस जारी कर रखा था। मेक्सिको की अदालत ने उनके खिलाफ भ्रष्ट्राचार के मामले में इंटरपोल से मदद मांगी थी। उन पर अवैध तरीके से संपत्ति जमा करने और अपने पद का दुरूपयोग करने का आरोप है। उनके अलावा तामालिपास और वेराक्रुल राज्य के दो और गवर्नरों थामस यारिंगटन को भी भ्रष्ट्राचार के मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है। ये दोनों मेक्सिको की जेल में बंद है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »