20 Apr 2024, 10:25:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

मिनीआपोलिस के स्‍कूल में विस्‍फोट दो लोगों की मौत, नौ घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 3 2017 2:27PM | Updated Date: Aug 3 2017 2:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मिनीआपोलिस। अमेरिका के मिनीसोट्टा राज्य में मिनीआपोलिस के एक निजी स्कूल में विस्फोट में दो लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि यह विस्फोट रात आठ बजे हुआ था और आग लगने तथा इमारत के गिरने की घटना में दो लोगों की मौत हो गई तथा नौ अन्य घायल हो गए। स्कूल का एक कर्मचारी लापता बताया जा रहा है।
 
इनमें से एक व्यक्ति  की पहचान रिसेप्सनिस्ट रूथ बर्ग के तौर पर हुई है। दूसरे व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है। घायलों को निकट के अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिनमें एक की हालत गंभीर है। अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि अभी तक की जांच से यही पता लगा है कि गैस पाइप लाइन के फटने से यह विस्फोट हुआ है। स्कूल में मरम्मत का काम चल रहा था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »