23 Apr 2024, 22:53:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

म्‍यांमार में स्‍वाइन फ्लू से 13 लोगों की मौत, 200 लोग अस्‍पतालों में भर्ती

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 2 2017 3:03PM | Updated Date: Aug 2 2017 3:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सिंगापुर। म्यामांर में स्वाइन फ्लू से मरने वालों लोगों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है और 200 से अधिक लोग अस्पतालों में भर्ती है। म्यांमार की सरकारी मीडिया ने बताया कि सोमवार को यांगून शहर के एक अस्पताल में इलाज करवा रहे दो बच्चों की मौत हुई है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि सांस लेने में दिक्कत के चलते 210 अन्य लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिनमें से 62 लोग स्वाइन फ्लू से संक्रमित है।
 
प्रशासन ने नागरिकों से वायरस को फैलने से रोकने के लिए ऐहतियाती उपायों का पालन करने के लिए कहा है जिसमें भीड़ भाड़ वाले इलाके से बचने, नियमित रूप से हाथ धुलना, इन्फ्लूएंजा जैसे लक्षण दिखाई देने पर और इसके दो दिन में ठीक नहीं होने पर चिकित्सक से सलाह लेना शामिल है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »