29 Mar 2024, 12:38:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफगानिस्तान में शिया मस्जिद में विस्फोट, 29 की मौत, कई घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 1 2017 11:42PM | Updated Date: Aug 2 2017 1:27AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हेरात। अफगानिस्तान के पश्चिमी शहर हेरात में मंगलवार को एक शिया मस्जिद में हुए जबरदस्त बम विस्फोट में करीब 29 लोगों की मौत हो गई। हमले में 65 लोग घायल हुए हैं। ये धमाका जवादिया मस्जिद के प्रवेश द्वार पर हुआ। 

अधिकारियों का कहना है कि कम से कम दो हमलावर थे, इनमें से एक आत्मघाती हमलावर था। अभी तक किसी भी संगठन ने इस हमले की ज़िम्मेदारी नहीं ली है। जवादिया मस्जिद के आस-पास अधिकतर शिया मुसलमान रहते हैं। हेरात शहर ईरान की सीमा के नजदीक है। 

हेरात के गवर्नर के एक प्रवक्ता ने बताया कि आत्मघाती हमलावर जवादिया मस्जिद में घुसा और नमाज पढ़ रहे लोगों पर गोलियां चलानी शुरू कर दी और इसके बाद उसने खुद को विस्फोटकों से उड़ा लिया। अधिकारियों के अनुसार मरने वालों की तादाद बढ़ सकती है। 
 
जानकारी के मुताबिक, देखते ही देखते वहां चारों ओर धुआं-ही-धुआं दिखाई देने लगा। चारों ओर चीख-पुकार मच गई। अफगानिस्तान में आए दिन इस तरह के धमाके होते रहते हैं। माना जाता है कि यहां पर तालिबान ग्रुप सक्रिय है। इसे पाकिस्तान का समर्थन हासिल है। 
 
 
 
 
 
 
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »