29 Mar 2024, 18:35:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अब्बासी बने पाक के नए PM, 45 दिन बाद शहबाज संभालेंग गद्दी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 1 2017 7:52PM | Updated Date: Aug 1 2017 7:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी के पूर्व पेट्रोलियम मंत्री शाहिद खकान अब्बासी को सांसदों ने मंगलवार को देश का अंतरिम प्रधानमंत्री चुन लिया। विश्वास मत में जीत हासिल कर अब्बासी पाकिस्तान के 18वें प्रधानमंत्री बने हैं।

 
पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के इस्तीफे के बाद संसद के निचली सदन की बैठक के दौरान मतदान के बाद अब्बासी को देश का अंतरिम प्रधानमंत्री चुना गया। हालांकि मतदान से पहले ही अब्बासी का चुना जाना तय था क्योंकि 2013 में हए आम चुनावों में संसद की 342 सीटों में से पीएमएल-एन ने 188 सीटों पर जीत दर्ज की थी। 
 
अब्बासी को 221 वोट मिले
पाकिस्तान नैशनल असेंबली ने इसका ऐलान किया है। अब्बासी के खिलाफ कुल 6 उम्मीदवार थे, लेकिन अब्बासी ने विपक्षी उम्मीदवारों को मात दे दी। अब्बासी को 221 वोट मिले। पाकिस्तान में अगला आम चुनाव 2018 में होना है। 
       
सत्ताधारी पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के सांसद राना मोहम्मद अफजल खान ने कहा, अंतरिम प्रधानमंत्री के नियुक्ति का मकसद देश की राजनीति को स्थिरता देना है। एक जिम्मेदार राजनीतिक दल के नाते यह हमारा फर्ज है कि हम देश को आगे लेकर जाए।
 
45 दिन बाद नवाज के भाई की ताजपोशी
अब्बासी 45 दिनों तक देश के अंतरिम प्रधानमंत्री के पद पर रहेंगे जिसके बाद शरीफ के भाई और पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री शाहबाज शरीफ को प्रधानमंत्री नियुक्त किया जाएगा। प्रधानमंत्री बनने के लिए शाहबाज को 45 दिनों तक नेशनल असेंबली का सदस्य बनने के लिए चुनाव जीतना होगा।
                              
गौरतलब है कि पनामा गेट मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा दोषी ठहराए जाने के बाद शरीफ ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। इस्तीफे के बाद शरीफ की अध्यक्षता में हुई पार्टी की बैठक में अब्बासी को अंतरिम प्रधानमंत्री के तौर पर चुना गया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »