24 Apr 2024, 20:46:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

तुर्की में एक हजार से अधिक लोगों को हिरासत में लिया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 1 2017 4:04PM | Updated Date: Aug 1 2017 4:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अंकारा। तुर्की में पिछले साल हुए तख्तापलट की विफल कोशिश के सिलसिले में देशभर से हाल में 1098 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया। तुर्की के गृह मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान के अनुसार हाल ही में गिरफ्तार किए गए इन लोगों में से 831 लोगों का संबंध अमेरिका में रह रहे धर्मगुरू फतुल्लाह गुलेन से है जिन पर तख्तापलट की साजिश का आरोप है। हालांकि गुलेन ने इससे इनकार किया है।

बयान में कहा गया है कि हिरासत में लिए गए लोगों में से 213 का संबंध आतंकवादी संगठन कुर्दिश वर्कर्स पार्टी से है। इसके अलावा 46 का संबंध इस्लामिक स्टेट से है तथा आठ का संबंध वामपंथी समूह से है। गौरतलब है कि पिछले साल 15 जुलाई को तुर्की में हुए तख्तापलट के बाद अब तक 50 हजार लोगों को हिरासत में लिया गया है तथा डेढ लाख कर्मचारियों को निलंबित किया गया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »