17 Apr 2024, 01:11:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

स्विट्जरलैंड में खुला दुनिया का सबसे लंबा पैदल यात्रा करने वाला ब्रिज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 31 2017 11:48AM | Updated Date: Jul 31 2017 12:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

स्विजरलैंड। स्विजरलैंड में दुनिया का सबसे लंबा पैदल यात्रियों के लिए बना "योरपाब्रयुक" ब्रिज की ओपनिंग हुई। योरपाब्रयुक नमक यह ब्रिज 1,620 फीट लंबा है और 278 फीट की उंचाई पर बना है। यह ब्रिज स्विट्जरलैंड के रांडा में जेरमेट और ग्रेचन नामक दो पहाड़ी गांवो को जोड़ता है। इसकी चौड़ाई केवल दो फीट ही है। यह पुल मुख्य रूप से हाईकर्स के लिए बनाया गया है। यह जर्मेट से दक्षिणी स्विट्जरलैंड जाते समय रास्ते में पड़ता है। यहां से मैटरहॉर्न पहाड़ियों का एक बेहद खूबसूरत नजारा दिखाई देता है।

इस ब्रीज को हवा में स्थित रखने के लिए लगाई दोनों केबल्‍स करीब 2 इंच मोटी है और इनका वजन करीब 8टन से भी ज्‍यादा है। लगातार गिरती चट्टानों की वजह से इस ब्रिज को पुाराने ब्रिज से 650 फीट नीचे बनाया गया है और इस ब्रिज की चौड़ाई सिर्फ 2 फीट है। इस नए ब्रिज के बनने से अब यहां आने वाले हाईकर्स को खाई पार कर दोबारा चढ़ाई नहीं करनी पडे़गी।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »