25 Apr 2024, 17:39:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

कर्ज के डर से महिला ने बदला अपना चेहरा, कराई प्लास्टिक सर्जरी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 30 2017 11:36AM | Updated Date: Jul 30 2017 1:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

शंघाई। कर्ज वापसी से बचने के लिए अमूमन लोग देश छोड़कर भाग जाते हैं या पहचान छिपाकर कहीं और रहने लगते हैं। इससे हटकर शंघाई के वुहान शहर में चीनी महिला ने पुलिस की पकड़ में आने से बचने को चेहरे की प्लास्टिक सर्जरी करा डाली। महिला पर लगभग ढाई करोड़ रुपये का भारी भरकम कर्ज था। एक स्थानीय अदालत ने महिला को कर्ज चुकाने का आदेश दिया था, जिसके बाद वह अपना शहर छोड़ शेंजेन भाग गई थी।
 
कर्ज नहीं चुकाने वाले 186 गिरफ्तार: दरअसल चीन में बड़ी संख्या में लोग बैंक का कर्ज नहीं चुका रहे हैं। महिला के शहर में कर्ज नहीं चुकाने वालों को लेकर अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत इस साल 186 लोगों को अब तक हिरासत में लिया जा चुका है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »