29 Mar 2024, 06:31:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अमेरिका दक्षिण कोरिया के शीर्ष सैन्‍य प्रमुखों ने की मुलाकात

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 29 2017 4:34PM | Updated Date: Jul 29 2017 4:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। उत्तर कोरिया की ओर से शुक्रवार किए गए इंटरकोंटिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल(आईसीबीएम) परीक्षण के बाद अमेरिका और दक्षिण कोरिया के शीर्ष सैन्य अधिकारियों ने शनिवार मुलाकात कर सैन्य विकल्पों के बारे में चर्चा की। शीर्ष सैन्य अधिकारी ने बताया कि अमेरिकी मेरिन जनरल जोसेफ डुनफोर्ड और अमेरिकी पेसीफिक कमांडर एडमिरल हैरी हैरीस ने दक्षिण कोरिया के संयुक्त चीफ ऑफ स्टाफ के अध्यक्ष जनरल ली सुन-जीन को उत्तर कोरिया द्वारा आईसीबीएम परीक्षण के बाद उत्पन्न हुए हालात पर चर्चा करने के लिए बुलाया था।
 
डुनफोर्ड के प्रवक्ता कैप्टन ग्रेग हिक्स ने बताया, मुलाकात के दौरान अमेरिकी सैन्य अधिकारियों ने अमेरिकी-दक्षिण कोरिया गठबंधन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। तीनों अधिकारियों ने सैन्य प्रतिक्रिया के विकल्पों पर भी चर्चा की उल्लेखनीय है कि जापानी अधिकारियों ने शुक्रवार कहा था कि देर रात को मिसाइल परीक्षण किया गया और यह मिसाइल 45 मिनट तक आकाश में उड़ती रही और बाद में जापान के आर्थिक क्षेत्र में आकर गिरी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »