20 Apr 2024, 00:33:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अमेरिका के कैलिफोर्निया में एक हफ्ते के अंदर दो सिखों की हत्‍या

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 29 2017 3:22PM | Updated Date: Jul 29 2017 3:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिका के कैलिफोर्निया में एक हफ्ते के अंदर दो अलग-अलग घटनाओं में दो सिख अमेरिकी नागरिकों की हत्‍या कर दी गई। मृतकों की पहचान 68 वर्षीय सुबाग सिंह और 20 वर्षीय सिमरनजीत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि सुबाग सिंह 23 जून की सुबह से लापता हो गए थे। उनका शव एक नहर में मृत पाया गया। पुलिस उनके गायब होने और नहर में शव मिलने के बीच की गुत्थी को सुलझाने का प्रयास कर रही है। जांच अधिकारियों ने अभी घटना को घृणा अपराध मानने से इन्कार किया है। हालांकि सिख समुदाय का कहना है कि इस तरह की यह पहली घटना नहीं है। 
 
दूसरी घटना में 20 वर्षीय सिमरनजीत सिंह को 25 जुलाई को एक गैस स्टेशन के सामने गोली मार दी गई। सिमरनजीत इसी स्टेशन पर काम करता था। सिमरनजीत को गोली मारने वाले व्यक्ति ने कुछ दिन पहले उसके सहयोगी पर भी हमला किया था। सिख अमेरिकन लीगल डिफेंस एंड एजुकेशन फंड ने अपने बयान में कहा, अब तक की जांच के आधार पर दोनों घटनाओं में से किसी को भी किसी समुदाय विशेष के प्रति घृणा के कारण हुई हत्या नहीं कहा जा सकता है। स्थानीय और संघीय जांच एजेंसियां मामलों की जांच कर रही है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »