20 Apr 2024, 16:28:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

5 साल के बच्चे ने खोया जूता तो पीट पीटकर मार डाला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 27 2017 10:00AM | Updated Date: Jul 27 2017 10:00AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। ब्रिटेन की एक अदालत ने 5 साल के बच्चे को पीट-पीटकर मार देने वाले एक शख्स को उम्रकैद की सजा सुनाई है। दोषी ने एक पार्क के अंदर अपनी गर्लफ्रेंड के बेटे को मार डाला था। बच्चे की गलती बस इतनी ही थी उसने गलती से अपने एक पैर का जूता खो दिया। मार्विन इहेयानाचो नाम के इस शख्स ने बस इतनी छोटी सी बात पर पीट-पीटकर बच्चे की जान ले ली।  
 
खबर के मुताबिक, वूलविच क्राउन कोर्ट ने 39 साल के मार्विन को ऐलेक्स माल्कॉम की हत्या का दोषी पाया। यह घटना 20 नवंबर 2016 की है। वारदात के समय पार्क में मौजूद चश्मदीदों के मुताबिक, उन्होंने किसी पुरुष को तेज आवाज में चीखते हुए सुना था। पार्क में खेलते हुए ऐलेक्स ने अपना जूता खो दिया था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »