20 Apr 2024, 10:29:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ब्रिटेन में 2040 तक बंद हो जाएंगी पेट्रोल-डीजल से चलने वाले कारें

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 26 2017 5:57PM | Updated Date: Jul 26 2017 5:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। ब्रिटेन की सरकार बुधवार को यह घोषणा कर सकती है कि 2040 से देश में पेट्रोल और डीजल कारों (जीवाश्म ईंधन से चलने वाली कारें) पर पूरी तरह प्रतिबंध लग जाएगा। खबर के मुताबिक वायु प्रदूषण को साफ करने की योजना के तहत ब्रिटेन में 2040 के बाद सिर्फ बिजली से चलने वाली कारों को ही बेचने की अनुमति होगी। 
 
इससे पहले फ्रांस भी माह में इस तरह का फैसला कर चुका है। फ्रांस के पर्यावरण मंत्री निकोलस उलो ने जीवाश्म ईंधन से चलने वाली गाड़यिों पर प्रतिबंध की घोषणा को पेरिस पर्यावरण समझौते के प्रति फ्रांस की नई प्रतिबद्धता बताया है। इस खबर पर प्रतिक्रिया देने के लिए ब्रिटेन के पर्यावरण मंत्रालय में कोई मौजूद नहीं था। जानकारी के मुताबिक इस योजना के तहत पेट्रोल या डीजल इंजन के साथ मिलकर इलेक्ट्रिक मोटर वाले नए हाइब्रिड वाहनों की बिक्री पर भी रोक लगा दिया जाएगा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »